Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड

बंगाल के लापता ट्रैकर्स की खोज में SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन 

 

बंगाल के लापता ट्रैकर्स की खोज में SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन 

05 ट्रेकर्स के शव किए बरामद  

 

बागेश्वर – सुन्दरढूंगा ग्लेशियर क्षेत्र में गये 06 लोग जो विगत दिनों हुई भारी वर्षा एवं बर्फबारी के कारण सुंदरढूंगा ग्लेशियर देवीकुण्ड में हताहत एवं लापता हो गये थे जिनके खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य हेतु गई एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य सदस्यों द्वारा खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य कर लिया गया है जिसमें पाचों व्यक्ति मृत पाये गए जिनके शव एसडीआरएफ एवं अन्य सदस्यों द्वारा कड़ी मशक्कत एवं मेहनत करने के बाद शवों का रेस्क्यू कार्य कर लिया गया है। मृतकों के शवों को सेना के 02 हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हेलीपैड केदारेश्वर मैदान कपकोट में उतारा गया, जहां से उन्हें कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाचों व्यक्तियों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा की गई तथा पाचों व्यक्तियों का पोस्टमार्टम एवं पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।

मृतक व्यक्तियों में बंगाल के जिला हावड़ा बागवान के निवासी सागर दे उम्र 27 वर्ष, चंद्रशेखर दास 32, सरित शेखर दास 35 तथा प्रीतम राय उम्र 27 जो नदिया राजघाट के निवासी थे तथा साधुन बसाद उम्र 63 जो कोलकत्ता बिहाला का निवासी था, सभी की पहचान उनके परिजनों सुब्रोतो दे, अभिजीत राय एवं विश्वजीत दास द्वारा की गई। सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में लापता स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह को रेस्क्यू दल द्वारा काफी खोजबीन करने के बाबजूद भी खिलाफ सिंह का कही भी पता नही चल पाया। एसडीआरएफ टीम कपकोट हेलीपैड पहुँचने पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सभी का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फबारी में कड़ी मेहनत कर रेस्क्यू कार्य कर हताहत हुए लोगों के शव निकाले गये है जिसके लिए उन्होंने सभी टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ के दीपक पंत, हृदेश परिहार, बिजेंद्र कुडियाल, दीपक नेगी, श्रीकांत नौटियाल, यशपाल, अभिषेक मंडोली एवं कैलाश परगाई तथा गाइड रोहित शाह, बाछम गांव के निवासी जय सिंह एवं गंगा सिंह तथा जातुली के निवासी भागवत सिंह एवं शेर सिंह रेस्क्यू टीम में शामिल थे।

 

Related posts

साहसिक शिविर में उत्तराखंड के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रॉक क्लाइंबिंग का लिया प्रशिक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देहरादून ब्रेकिंग :पूर्व कैबिनेट मन्त्री व भाजपा नेता केदार सिंह फोनिया का निधन

admin

उत्तरकाशी:पुरोला पुलिस व एसओजी यमुनावैली की टीम ने 01 किलो07 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार किये

admin

You cannot copy content of this page