Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, शादी से बड़कोट लौट रहा था वाहन

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक वाहन दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को लगभग थाना धरासू क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री पर कल्याणी के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन जनपद टिहरी से बारात लेकर वापस बड़कोट की तरफ वापस आ रहा था। वाहन संख्या-UK10TA 0797 है जो अचानक अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास लगभग दस मीटर सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार बताये गये। जिसमें से चार लोग गम्भीर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। वंही 13 लोगों को मामूली चोटें आयी है। मौक़े पर पहुँचे थाना धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु ज़िला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सामान्य घायलों का मौक़े पर पहुँची 108 द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।वाहन दुघर्टना में घायल
राजेश चंद्र पुत्र तोलचंद्र उम्र-42 वर्ष निवासी गंगटाड़ी, थाना बड़कोट उत्तरकाशी,
जगतचंद्र पुत्र सुरमन सिंह उम्र-58 वर्ष निवासी नागाणगाँव थाना बड़कोट उत्तरकाशी,
राजेश पुत्र नागेंद्र सिंह उम्र-38 वर्ष निवासी खाँड़, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी,कुलवंती पत्नी आलेंद्र सिंह उम्र-32 वर्ष निवासी कंड़ारुगाँव, नौगाँव, थाना पुरोला उत्तरकाशी
दीपेंद्र लाल पुत्र बुद्धि लाल निवासी बनाल थाना बड़कोट,जवाहर सिंह पुत्र गोविंदु ग्राम पुरोला थाना पुरोला उत्तरकाशी,कविंद्र सिंह पुत्र चंद्रमोहन निवासी ग्राम खांड गटाल थाना बड़कोट,आलेन्द्र पुत्र शांति निवासी कडालगाँव, बड़कोट उत्तरकाशी,राजेश चंद्र पुत्र फूलचंद निवासी गगटाड़ी थाना बड़कोट, उ०काशी
शिव लाल पुत्र रणजीत सिंह निवासी गैर बड़कोट, उ०काशी,गणेश सिंह पुत्र लालचंद निवासी गटाल गांव बड़कोट उ०काशी,
गौतम सिंह पुत्र कर्म लाल निवासी स्ईल, बड़कोट, उ०काशी,वीरेंद्र सिंह पुत्र ताराचंद निवासी गटाल गांव, बड़कोट, उ०काशी
,दिनेश चंद्र पुत्र दीपक चंद्र निवासी गटाल, बड़कोट, उ०काशी,सुखदेव पुत्र विजयपाल निवासी विसार थाना बड़कोट
,ऋषि देव पुत्र फकीर चंद निवासी घटाल गांव थाना बड़कोट,एलम सिंह पुत्र नामालूम निवासी खाँड़गाँव, बड़कोट उत्तरकाशी हैं।देर रात को हुई इस वाहन दुर्घटना में किसी भी ब्यक्ति के अभी तक हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी शैक्षिक भ्रमण में छात्र/छात्राओं से हुये रूबरू।

Arvind Thapliyal

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने हर्षोल्लास से मनाया विदाई समारोह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

खबर का हुआ असर, पिंडकी-मदेश सहित आसपास के गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, उपचार कार्य शुरू….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page