Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ भगवती जागरण संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

मां भगवती के पावन पवित्र नवरात्रे के अवसर पर युवा व्यापार मंडल बड़कोट के द्वारा भगवती जागरण संपन्न किया गया। रात भर श्रद्धालुओं ने मां के गुणगान सुना और तालियां बजाकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह भोग उपरांत भंडारे का आयोजन के साथ नवरात्र उत्सव संपन्न हुआ।

गत वषों की भांति इस बार भी नवरात्री के शुभ अवसर पर नगर पालिका बड़कोट के मुख्य बाजार में “युवा व्यापार मण्डल जागरण” समिति बड़कोट ने माँ भगवती रात्रि जागरण का आयोजन किया है।
शनिवार को देर रात्रि को माँ भगवती जागरण में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी का अखंड दीप प्रज्वलित कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कुशलता,सुख-समृद्धि के लिए माँ भगवती से प्रार्थना की है। कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि माता रानी शक्ति है जो हमें ऊर्जा प्राप्त करती है। इसलिए हम सब लोगों को नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता की आराधना करनी चाहिए । उन्होंने युवा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बीते वर्ष भी मुझे इस कार्यक्रम में आने का सौभाग्य हुआ और इस वर्ष भी व्यापार मंडल द्वारा जो यह कार्यक्रम रखा गया है उसमें मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं अपने को धन्य समझता हूं । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अध्यक्ष अनुपंमा रावत, विशालमणि रतूडी, जयेंद्र सिंह रावत, अजय रावत,मोहित अग्रवाल, पीटर, मस्तु, कपिल चौना, अनिल रतूड़ी, प्रदीप गेरौला, अंकित असवाल, रोहित रावत, अक्षांस रावत, सचिन राणा, अंकित अग्रवाल,जगमोहन चौहान,जय सिंह पंवार, दिनेश राणा,
सुनील बिजल्वाण, पावन टम्टा, आदि भारी संख्या में माता के भक्तों का हुजूम उमडा था। सैकड़ों लोगों ने माथा टेका।

Related posts

इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईआईटी कानपुर ने छात्र छात्राओं को समग्र विकास और टेक्नोलॉजी की दी जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र विकास खण्ड मोरी में आंकाक्षी विकास की आधारभूत संरचनाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर अधिकारी गम्भीरता पूर्वक कार्यों का संपादन करें: सीडीओ  

Arvind Thapliyal

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम उत्तरकाशी ने अधिकारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page