Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पांचवा धाम “सैन्य धाम “की तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह की अध्यक्षता में पांचवां धाम सैन्य धाम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। शहीदों के घर-आंगन की मिट्टी एकत्रित करने एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी ने बताया कि सैनिक धाम माननीय प्रधानमंत्री जी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।उत्तराखण्ड के पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण किया जाना सुनिश्चित है। इस हेतु देहरादून जनपद के पुरूकुल गांव में भूमि का चयन किया गया है। सैन्य धाम निर्माण हेतु जिले के सभी शहीदों के घर – आंगन की मिट्टी ब्लाॅक स्तर पर एकत्रित कर तत्पश्चात शहीदों के आश्रितोें को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। शहीदों के घर-आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम निर्माण स्थल तक पहुंचाया जाना है। सभी तहसील अन्तर्गत उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियों को इस कार्य को सकुशल, भव्य रूप देने तथा समारोह को सम्पन्न कराने में सभी अधिकारियों से उनका सहायोग मांगा गया है।

बैठक में उपजिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी, पुरोला सोहन सिंह सैनी, जिला सैनिक कल्याण सहायक अधिकारी महावीर सिंह राणा, बलबीर कैंतुरा, कल्याण सिंह गुंसाईं,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, पीएम मोदी के मन की बात के साथ दिलाई भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

डीएम डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बैठक

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी के निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन में खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12रैट माइनर्स को सीएम ने50-50हजार की दी सम्मान राशि।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page