Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

तस्करों पर सख्ती:459 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
थराली/ चमोली

चमोली जिले की थराली थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को अबैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यशवंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन व विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार को ध्वजवीर पंवार थानाध्यक्ष थाना थऱाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त विकास त्यागी पुत्र बृजभूषण त्यागी निवासी संजय कालोनी पटेलनगर देहरादून को वाहन संख्या UK 07-DC-9494 (इनोवा कार ) में 459 ग्राम अवैध चरस परिवहन/तस्करी कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध थाना थराली पर मु 0अ0 संख्या 15/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में ध्वजवीर पंवार थानाध्यक्ष थराली ,
उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया, कानि अजय मोहन,कानि देशदीपक बाली शामिल थे।

Related posts

हिटाणु में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता एंव चिकित्सा शिविर का आयोजन, विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी , पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

बड़कोट के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन, संघ के देवेंद्र जी मुख्य वक्ता — 17 लोगों का सम्मान, पांडव नृत्य बना आकर्षण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी के एसपी सहित 5 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान , कौन कौन हैं पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page