Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

कपड़े के थैले हैं प्लास्टिक बैग्स का श्रेष्ठ विकल्प : प्रो.तलवाड़

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण शुरू से ही एक प्रमुख कार्यक्रम रहा है।पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ जो पूर्व में चार वर्ष तक एन.एस.एस.के जिला समन्वयक उत्तरकाशी भी रह चुके हैं,ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक ने पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।पॉलिथिन के कैरी बैग्स् का श्रेष्ठ विकल्प है हाथ से बने कपड़े के सस्ते थैले।

इस मौके पर छात्राओं ने पुराने कपड़ों से बने आकर्षित थैलों को प्रदर्शित भी किया।महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव के हर घर में पुराने कपड़े से थैले बनाने की विधि को साझा करें और इसके प्रयोग का आग्रह भी करें।इस मौके पर रवीना, तनुजा, शीतल,बबीना, अंजू, प्रतिमा, रविता, आंचल,पूनम, निकिता, सुमन,काजल,प्रवीण व नीरज ने थैले प्रदर्शित किये। कार्यक्रम में एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी डा.कुलदीप चौधरी, डा.सीमा पुंडीर, डा.नीना शर्मा व श्रीमती अंजली सहित समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।महाविद्यालय की इस सराहनीय पहल का व्यापार मंडल चकराता और पुरोड़ी बाजार के व्यापारियों ने स्वागत किया है।

Related posts

राजनीति।नौगांव में जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा और पूर्व विधायक राजकुमार को बधाई देने वालों का लगा तांता… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ” ब्यै ब्वारी, नौनी कौथिग” के दौरान महिलाओं संग बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद।

Arvind Thapliyal

भारी बारिश का कहर,रोकी यात्रा ,7 हजार से अधिक यात्री धाम की ओर. पढ़े पूरी खबर………

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page