Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

गत दिनों जिला अस्पताल उत्तरकाशी में ऑपरेशन के दौरान हुई एक प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य व शासन द्वारा नामित जिला चिकित्सा प्रबन्धन समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जिलाधिकारी को आज ज्ञापन देकर उक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है।

ज्ञापन में भंडारी ने कहा है कि ग्राम छमरोली तहसील डुंडा निवासी एक प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, जिससे परिजनों, क्षेत्र वासियों में डॉक्टरों व अस्पताल के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।लिहाजा उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जिलाधिकारी से विगत लम्बे समय से जिला चिकित्सा प्रबन्धन समिति की लम्बित बैठक भी बुलाने की मांग की है।

Related posts

विधानसभा सत्र:यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने उठाया जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार का मुद्दा

admin

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 32,वें दिन भी धरना जारी समर्थन देने पहुंचे पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान  :-रेस्क्यू अभियान में राज्य सरकार के संसाधनों और संगठनों की जो भी आवश्यकता हो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाय :मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page