Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ*

देहरादून । नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री व गणमान्य मौजूद रहे। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना में 40 साल की सेवा के बाद साल 2016 में रिटायर्ड हो चुके है।आपको बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल से इस्तीफा दिया था। उसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि पवित्र भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य है। वीर सिपाहियों के परिवार के साथ रहकर उनकी सेवा करूँगा। बच्चियों को सेना में जाने के लिए प्रेरित करेंगे। पर्यटन को लेकर अपार संभावनाएं, लघु उद्योग को बढ़ावा देंगे। सैन्य सुविधाओं को उत्तराखंड में और विकसित किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय सीमाओं से लगा है उत्तराखंड, कनेक्टिविटी पर फोकस रहेगा।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला पुनरीक्षण समिति (DLRC)व जिला परामर्शदात्री समिति की ली बैठक।

Arvind Thapliyal

प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य स्वरूप देने में जुटा शासन-प्रशासन व मंडलायुक्त श्री विनय शंकर पांडेय सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया कल से भारी बारिश का एलो अलर्ट

admin

You cannot copy content of this page