Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

पुरोला विधायक राजकुमार हुए भाजपा में शामिल

 

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

पुरोला विधायक राजकुमार हुए भाजपा में शामिल

देहरादून (अमित नौटियाल )- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। वहीं आज कांग्रेस के पुरोला विधानसभा से विधायक राजकुमार ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पुरोला से  विधायक राजकुमार का स्वागत किया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पुरोला विधानसभा क्षेत्र  से विधायक राजकुमार का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। ऐसे में अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 10 रह गयी है। आपको बता दें कि  साल 2017  में भी कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए थे जिसका कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा था। हालांकि अभी 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ समय रह गया है लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि 2022 का ताज किसके सर सजता है।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

सेब की संघन वागवानी को लेकर दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुना माँ के कपाट शीतकाल के लिए बंद ,देखे उत्सव डोली की वीडियो में दर्शन…..

admin

बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़े जाने के विरोध में उतरे शंकराचार्य के शिष्य, सनातन धर्म पर बताया हमला

admin

You cannot copy content of this page