Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया   नरेंद्र नगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी का अनुरोध 

खटीमा के ग्राम महालिया में  केन्द्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने का भी किया अनुरोध 

एक्सीलरेटिंग स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम टू इम्प्रूव रिजल्ट्स’ योजना में उत्तराखंड को भी शामिल करने का आग्रह     

नई दिल्ली- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत नरेन्द्रनगर  तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्ताव  संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली को प्रेषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की क्षेत्रीय जनता के हितों के दृष्टिगत उक्त स्थानों पर केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री से उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के ग्राम महालिया में केन्द्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में स्कूली शिक्षा की क्वालिटी में सुधार के लिये महत्वपूर्ण पहल की गई है। समग्र शिक्षा में भारत सरकार द्वारा पर्याप्त सहायता दी जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत सरकार क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष तौर पर फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से ’एक्सीलरेटिंग स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम टू इम्प्रूव रिजल्ट्स’ योजना में उत्तराखंड को भी शामिल किये जाने का अनुरोध किया।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

उत्तरकाशी:- पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए हरेला पर्व पर बृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाय:-जिलाधिकारी

admin

नौगांव आपदा पिडि़तो ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन…

Arvind Thapliyal

नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो लोग घायल एक को भेजा हायर सेंटर….. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page