Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आईआईटी कानपुर के मार्गदर्शन में नौगांव इंटर कॉलेज में मॉडल मेकिंग कार्यक्रम, छात्रों ने पेश किए नवाचार मॉडल…. पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । दौलतराम रंवाल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में आईआईटी कानपुर के सहयोग एवं मार्गदर्शन में मॉडल मेकिंग एवं विज्ञान नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जीआईसी मोरी, जीआईसी नौगांव और जीआईसी गडौली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कु. रीना रावत ने किया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह चौहान, राजेश बिजलवाण, त्रेपन सिंह रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन आईआईटी कानपुर की ओर से मेंटर अमित नौटियाल ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडल मेकिंग विज्ञान की मूल भावना है – नया सोचना, क्यों और कैसे जैसे सवाल पूछना और गलतियों से सीखना। विज्ञान में गलती असफलता नहीं, बल्कि नई खोज की शुरुआत है।

 

छात्रों ने स्थानीय संसाधनों और पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जीआईसी नौगांव की छात्रा शिक्षा नौटियाल ने भूकंपरोधी भवन मॉडल से, जीआईसी मोरी के छात्र आशीष ने पर्वतीय क्षेत्र में सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) मॉडल से और जीआईसी गडौली के छात्र आयुष ने ऊर्जा संरक्षण व स्मार्ट विद्यालय मॉडल से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

प्रधानाचार्या कु. रीना रावत ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है।

 

कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्रों ने आईआईटी कानपुर और मेंटर अमित नौटियाल का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Related posts

राहत।यमुनोत्री और गंगोत्री जमकर बर्फबारी,बारिश और बर्फबारी से किसानों को राहत…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम में तिलाड़ी कांड के शहीदों को किया नमन

Jp Bahuguna

माँ गंगा के धरती पर अवतरण के दिवस को धूमधाम से मनाया, कई देव डोलिया और हजारों श्रद्धालु बने साक्षी…..

admin

You cannot copy content of this page