Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में कल होगा विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, सीएम धामी करेंगे प्रतिभाग, प्रशासन जुटा तैयारियों में….. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। शासन के निर्देश पर जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

 

रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों द्वारा विकसित भारत @2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया, मेरे सपनों का भारत, सेवा कार्य, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज तथा सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबर।बेरोजगार संघ की बड़ी जीत,युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति,युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह, शंका नहीं रखना चाहती है सरकार… पढ़ें खबर 

Arvind Thapliyal

शोक।पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण और विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page