Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: बड़कोट में शिवम स्टोन क्रेशर सीज, लगाया सवा दो लाख का जुर्माना… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। तहसील बड़कोट में अवैध खनन के खिलाफ राजस्व और खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पौंटी की इदेली तोक में संचालित शिवम स्टोन क्रेशर को अनियमितता और अवैध खनन की शिकायत पर सीज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 1-2 दिन पूर्व शिकायत मिली थी कि उक्त स्टोन क्रेशर द्वारा रात्रि में यमुना नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी और जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी प्रदीप कुमार के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।

जांच में पाया गया कि प्लांट से नदी तक पहले बंद किया गया रास्ता खुला हुआ था, और नदी से अवैध रूप से RBM लाकर प्लांट परिसर में जमा किया गया था। मौके पर स्टॉक का मिलान करने पर ई-रवन्ना पोर्टल पर दर्शित मात्रा 8984.26 टन के सापेक्ष 8 ढेरियों में कुल 9744.30 टन उपखनिज पाया गया। अर्थात 760.04 टन अधिक अवैध भंडारण पाया गया।

इस पर उत्तराखंड अवैध खनन, परिवहन, भंडारण निवारण नियमावली-2021 यथा संशोधित 2024 के नियम 5(ग) और नियम 14(5) क के तहत कार्रवाई करते हुए 2,43,213 रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। साथ ही स्टोन क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज कर उसका पोर्टल बंद कर दिया गया है।

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है।

जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जनपद में अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां टीम को पहुंचने में समय लगता है, वहां संबंधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई कराई जाती है। जनपद में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

उत्तरकाशी:घायल व चोटिल जानवरों के हमदर्द हैं पत्रकार-समाजसेवी थपलियाल, अब तक करवा चुके हैं डेढ़ दर्जन से अधिक जानवरों का उपचार

admin

त्यूणी महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

नौगाँव में फिजिशियन के साथ महिला रोग विशेषज्ञय की होगी जल्द तैनाती- धन सिंह रावत

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page