Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में वन्य जीव सप्ताह आयोजित,नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता से किया जागरूक… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव। विकासखंड नौगांव के पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के महत्व और संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी मुगरसंति रेंज निधि नेगी एवं वन दरोगा मुगरसंति स्वरूप चंद रमोला, सरदार रावत, विजल्या लाल, हरिमोहन राणा के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

 

वन विभाग की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वन संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत कर बैज अलंकरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात पर्यावरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवप्रसाद नौटियाल, पीटीए अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र थपलियाल, जयप्रकाश थपलियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन प्रसाद डोभाल एवं खुशपाल सिंह रावत ने किया।

 

इस मौके पर कविता राणा, राजवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, संदीप सेमवाल, राजेंद्र सिंह राणा, ऋदेश्वरी देवी, कुलवीर मेहर, भरत उनियाल, आदित्य नौटियाल, विपिन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को सीओ के नेतृत्व में पुलिस,फायर सर्विस, एसडीआरएफ का पैदल मार्च

admin

यमुना घाटी के डामटा में निकाली अक्षत शोभा कलश यात्रा।

Arvind Thapliyal

आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्यालना में होगा , कपिंग थेरेपी, विद्ध कर्म, अग्निकर्म और बस्ती से होगा जोड़ों व कमर दर्द का सुरक्षित इलाज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page