Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्कूली बच्चों की बस सेवा प्रभावित होने पर पालिका अध्यक्ष पहुचे उप जिलाधिकारी कार्यालय उठाई यह मांग और दिया आश्वासन…. पढ़ें खबर

 

 

 

 

बड़कोट। पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित बस सेवा को राजकीय महाविद्यालय टटाऊ-बड़कोट में लगाए जाने की सूचना के बाद अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने इसका विरोध जताया है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरोज के नेतृत्व में अभिभावकों ने उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा को पूर्व की भांति विद्यालय के बच्चों के लिए संचालित रखने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में करीब 164 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें करीब 35 बच्चे प्रतिदिन बस सेवा के माध्यम से विद्यालय आते-जाते हैं। बच्चों को लाने और छोड़ने के लिए बस के प्रतिदिन तीन राउंड आने और तीन राउंड जाने सहित कुल छह राउंड लगाए जाते हैं। ऐसे में यदि उक्त बस को डिग्री कॉलेज के लिए लगा दिया जाता है तो छोटे बच्चों के विद्यालय पहुंचने में दिक्कत हो सकती है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरोज, सभासद संजीव राणा, अभिभावक एवं पूर्व सैनिक पृथ्वी पाल सिंह रावत तथा सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह रावत समेत कई अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावक महिलाओं ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय में भी बस सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन इसके लिए प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के लिए संचालित बस को हटाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई छोटे बच्चों के लिए यह बस विद्यालय पहुंचने का प्रमुख साधन है।

अभिभावकों ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अलग से बस की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की सुविधा प्रभावित न हो।

उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने अभिभावकों और समिति के प्रतिनिधियों की समस्या को सुनते हुए सोमवार-मंगलवार तक समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुविधा और उनकी समय पर विद्यालय पहुंच सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

यमुना तट पर बसा बड़कोट नगर में जल संकट,जिम्मेदार नुमाइंदे चुनाव में व्यस्त है और जनता पानी के लिए त्रस्त,कवि गिर्दा की वर्षों पहले लिखी ये पंक्तियां याद आ गयी ,पढ़े पूरी खबर……।

चारधाम यात्रा -कोविड-19 से संबंधित जारी एसओपी का तीर्थपुरोहितों ने किया विरोध,अब आखिर विरोध क्यों पढ़े पूरी खबर…..

admin

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अपडेट : पुलिस व आपदा मोचन बलों द्वारा की गयी मॉक ड्रिल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page