Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल के बुक बैंक से जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगी निशुल्क पुस्तकें… पढ़ें खबर।

 

 

देहरादून। साईं सृजन पटल ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए बुक बैंक की स्थापना की है। पटल की इस सराहनीय पहल का अनेक शिक्षाविदों ने स्वागत कर बधाई दी है। पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि इस 15 अगस्त के शुभ दिन से बुक बैंक की विधिवत शुरुआत की गई है। ‘पुस्तक भेंट-सर्वश्रेष्ठ’ के ध्येय वाक्य के साथ शुरू की गई इस पहल में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.हरीश चंद्र रतूड़ी ने वाणिज्य की पांच और सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.राजेश कुमार उभान ने 61 पुस्तकें बुक बैंक को भेंट की। पटल के संस्थापक प्रो.तलवाड़ ने अर्थशास्त्र की 21 पुस्तकें भेंट कर मुहिम को गति प्रदान की है। इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद व पढ़ाई में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को उनके कालेज अथवा घर पर यह पुस्तकें भेंट की जायेंगी। पुस्तक भेंट में इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के विषय के पाठ्यक्रमानुसार हों। उल्लेखनीय है कि अभी तक साईं सृजन पटल द्वारा मेधावी छात्रवृत्ति और एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी पुरस्कार दिया जाता रहा है। पटल की इस नवीन पहल – बुक बैंक की स्थापना पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डाॅ.देवेन्द्र भसीन,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.आनंद सिंह उनियाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.हर्षवन्ती बिष्ट व प्रो.एम.सी.नैनवाल सहित सेवानिवृत्त प्राचार्यो के संगठन ने मुक्तकंठ से सराहना कर शुभकामनाएं दी हैं। संयुक्त निदेशक प्रो.उनियाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार व असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान डाॅ. इन्द्रेश कुमार पांडेय ने भी इस बुक बैंक में पुस्तकें भेंट करने की बात कही है। पटल के सहयोगी अंकित तिवारी ने कहा कि इस बुक बैंक की स्थापना से जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थी निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे। इस अभियान के तहत मेधावी छात्रा शाम्भवी लोहनी,जो केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से बीकॉम आनर्स की पढ़ाई कर रही हैं, के लिए उनकी मां श्रीमती अर्चना लोहनी को अंग्रेजी माध्यम की पांच पुस्तकें भेंट की गई।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महारैली से करेगी भाजपा चुनावी अभियान का आगाज

admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत क्षयरोगियों को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बांटे पोषण किट….पढे

Arvind Thapliyal

स्वतंत्रता सेनानी चिंद्रिया लाल पंच तत्व में विलिन दी श्रद्धांजलि।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page