Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सिलक्यारा–पौलगांव सुरंग में बड़ा हादसा: सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, 22 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत… पढ़ें खबर।

बड़कोट। सिलक्यारा–पौलगांव सुरंग निर्माण परियोजना में कार्यरत कार्यदायी संस्था की कथित लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। देर रात सुरंग के भीतर कार्य के दौरान एक 22 वर्षीय नरेश गंजु निवासी झारखंड मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परियोजना में कार्यरत मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि सुरंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण व इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के अनुसार हादसा देर रात सुरंग के अंदर कार्य के दौरान हुआ। साथी मजदूरों ने तुरंत घायल युवक को सुरंग से बाहर निकालकर उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगाँव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि सुरंग में कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन नहीं किया जाता। कई बार सुरक्षा संबंधी कमियों की जानकारी देने के बावजूद कार्यदायी संस्था ने आवश्यक कदम नहीं उठाए, जिसके चलते एक युवा मजदूर की जान चली गई। मजदूरों ने हादसे की निष्पक्ष जांच, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं प्रशासन ने भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए सभी पहलुओं की जांच कराने की बात कही है। हादसे के बाद परियोजना क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related posts

बड़ी खबर।डीएम अभिषेक रूहेला का हुआ तबादला मेहरबान सिहं बिष्ट होंगें नये जिलाधिकारी।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री मंदिर समिति ने दिव्यागों की सहायता के लिए सौंपा एक लाख रूपये का चैक.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

admin

You cannot copy content of this page