Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बारिश का कहर-पहाड़ी दरकने के बाल बाल बचे ग्रामीण,कई मकानों को खतरा,नेशनल हाईवे बन्द…पढ़े पूरी खबर

बड़कोट।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 में किसाला पुल के पास ऑल वेदर रोड के चौड़ीकरण काम के चलते  पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  बाधित हो गया साथी  ही आधा दर्जन मकानों को खतरा पैदा हो गया है उस पर निवास करने वाले ग्रामीणों  बाल बाल बच गए । ग्रमीणों ने पहाड़ी दरकने से आई भारी आवाज के सुनते ही अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि ऑल वेदर रोड पहाड़ी कटान तो कर रही है लेकिन उसके द्वारा सुरक्षा को लेकर के कोई भी खासे इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं पहाड़ियों को खोखला किया जा रहा है जो बरसात में कार्यदायी संस्था की पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से आये बड़े बड़े पत्थर मकानों तक पहुँच गये । बेमौसमी बारिश में जब ये हाल है तो बरसात में तो यहां ठहरना खतरे से खाली नही है । ग्राम प्रधान शीशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी उत्तरकाशी से ऑल वेदर के चौड़ीकरण के दौरान मकानों को खतरा पैदा होने पर सुरक्षित स्थल पर रखने और चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षात्मक कार्यो को करवाये जाने की मांग की है।

 

टीम यमुङोत्रो Express

Related posts

बड़कोट नव नियुक्त व्यापार मंडल सदस्यों ने थाना निरीक्षण बडकोट सन्तोष कुँवर की अध्यक्षता में की बैठक, बैठक में पुलिस को भरपूर सहयोग की अपील।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :सीमांत गावों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को करें ठोस कार्य योजना तैयार :सीडीओ

Jp Bahuguna

नागटिब्बा:- पत्थरखौला में दिव्य श्रीमदभागवत कथा का आयोजन,पर्यटन की संभावनाओं को देख काबीना मंत्री ने ट्रेक रुट और गेस्ट हाउस की घोषणा,पढ़े पूरी खबर..देखें यूट्यूबवीडियो में …….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page