Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दु:खद।पूर्व आईएएस चंद्रसिंह का दून में निधन, राज्य में शोक की लहर…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी।सीमांत जनपद उत्तरकाशी निवासी वरिष्ठ पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का गुरुवार को दून स्थित आवास में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उत्तरकाशी जिले के सीमांत गांव भौंकोली में अनुसूचित जाति परिवार में 15 अगस्त 1942 को जन्में चंद्र सिंह ने 1959 में हाई स्कूल किया तो पर्यावरण विद सुंदरलाल बहुगुणा के संपर्क में आए। सुंदरलाल बहुगुणा उन्हें अपने साथ टिहरी ले आए। प्रताप इंटर कॉलेज में 11 वीं में एडमिशन दिलाया। पुरानी टिहरी के ठक्कर बापा छात्रावास में रहने की व्यवस्था कर दी। इसलिए आजन्म सर्वोदय और गांधी विचार का उनके जीवन पर बेहद असर रहा। 1961 में टिहरी से इंटरमीडिएट करने के बाद उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए भेज दिया गया। 1967 में वे पीसीएस बन गए। फिर 1985 में उत्तर प्रदेश कैडर में ही आईएएस हो गए। उत्तर प्रदेश और फिर उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उन्होंने यहां विभिन्न जिलों में सेवाएं दी। एसडीएम से लेकर डीएम, आयुक्त और सचिव पदों तक पहुंचे। टिहरी में पुनर्वास निदेशक भी रहे। उनकी चर्चा सादगी और ईमानदारी के लिए भी होती रही है।

Related posts

उच्च शिक्षा में तीन नई योजनाओं की होगी शुरूआतः डॉ. धन सिंह रावत,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी: ” हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम का पूरे जनपद में होगा भव्य आयोजन:-जिलाधिकारी

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page