Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर

उत्तरकाशी में क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर- 2 जून को कुआं बर्निगाड और मनेरा में होगा “मीडियम पेसर टैलेंट हंट”

सुनील थपलियाल

उत्तरकाशी। बीसीसीआई से सम्बद्ध (सीएयू) द्वारा गढ़वाल डिवीजन और कुमाऊ डिवीजन के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए “मीडियम पेसर टैलेंट हंट” का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक जनपदों के साथ यह ट्रायल 2 जून को यमुनाघाटी के कुआं बर्निगाड तथा गंगा घाटी के मनेरा, उत्तरकाशी में आयोजित होगा।

सीएयू सचिव श्रीमती किरन रौतेला वर्मा  ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक जनपदों में “मीडियम पेसर टैलेंट हंट” का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रायल में अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इस प्रतिभा खोज अभियान में देश स्तर के चयनकर्ता खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी तथा पिछले तीन वर्षों के शैक्षिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। उत्तरकाशी क्रिकेट

एशोसिएशन सचिव अजय भट्ट ने बताया कि मीडियम पेशर टैलेंट हंट इस बार मुख्यालय के मनेरा और यमुनाघाटी के कुआ बर्निगाड में ट्रायल होंगे जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनका चयन किया जायेगा

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड के ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। ट्रायल को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सड़क मार्ग व चिकित्सा सुविधा न होने से एक वृद्धा को गवानी पड़ी अपनी जान ,पढ़े पूरी खबर…….

admin

उत्तराखंड बोर्ड में बड़कोट के अनंत नौटियाल का जलवा, राज्य में 20वां स्थान हासिल, दी बधाई…

उत्तरकाशी :आयुष्मान भवः अभियान के तहत डीएम ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ, प्रचार -प्रसार हेतु वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page