Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

800 मीटर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामवासियों की मांग तेज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

संजय कुमार हरण

बड़कोट। ग्राम पंचायत खासी के प्रधान सूर्यपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित सड़क समस्या को लेकर स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जटटा पलटोन खासी मोटर मार्ग एवं पौंली-मोल्डा खासी मोटर मार्ग के बीच शेष लगभग 800 मीटर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2020 से पूर्व ही स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक इसका कार्य अधूरा पड़ा है। दोनों मोटर मार्गों के बीच शेष दूरी की कटिंग न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि इस 800 मीटर हिस्से की कटिंग कर सड़क को जोड़ दिया जाता है, तो ग्राम खासी से बड़कोट तक की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही यह मार्ग जनहित के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है।

ग्रामीणों ने विधायक से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कराया जाए। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान सूर्यपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य खांसीराजेश राणा , श्रीमती कमला राणा वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा जिला उत्तरकाशी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

वहीं, विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा पत्र पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी अंकित किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो सकेगा।

Related posts

उपलब्धि।महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास,उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद

admin

भारत में पहली जुलाई से भारतीय न्याय संहिता लागू अब आनलाईन प्राथमिकी दर्ज करवा सकतें हैं पीड़ित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page