Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रेडक्रॉस से पीड़ित परिवार को मिली राहत—मुख्यमंत्री कोष से मदद की मांग तेज… पढ़ें खबर।

बड़कोट।कोटि ठकराल के लोसरी तोक में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित शैलेन्द्र सिंह के परिवार को उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राहत सामग्री प्रदान की गई। राहत के तहत एक तिरपाल, किचन सेट और कम्बल दिए गए।

गौरतलब है कि बीते 20 दिसम्बर 2025 को लोसरी तोक में शैलेन्द्र सिंह का दो मंजिला लकड़ी का मकान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। आग में घर का राशन, नगदी और आभूषण समेत सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इस घटना के बाद सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो” ग्रुप पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आया है। ग्रुप ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग उठाई है, ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।

उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य एवं जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल द्वारा राहत सामाग्री वितरित की गई। वहीं ग्रुप के सदस्य मोहित अग्रवाल, प्रदीप जैन, महिताब, अजय रावत, भगवती रतूड़ी, नितिन चौहान, मस्तराम, आशीष, जय सिंह पंवार और मदन पैन्यूली सहित अन्य लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की आपदा में प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने जीवन को फिर से सामान्य स्थिति में ला सकें।

Related posts

आस्था : विधि विधान एवं अंतिम अरदास के साथ  व पंच प्यारों की अगुवाई में शीतकाल हेतु बंद हुए श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट

Jp Bahuguna

कर्मचारियों ने लोनिवि बड़कोट कार्यालय के बाहर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांगो के निस्तारण की मांग की साथ ही समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी।पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्यबहिष्कार से बढ़ी हलचल…..

You cannot copy content of this page