Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव अस्पताल से प्रसूता को एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर,पुलिस प्रशासन ने तत्परता से संभाली व्यवस्था ,कहा कि है जाने खबर में….

सुनील थपलियाल
नौगांव/ उत्तरकाशी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्रसव पीड़ा से ग्रस्त एक महिला को जटिल स्थिति के चलते एयर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया। समय पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से प्रसूता को सुरक्षित रवाना किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के चिकित्सा अधिकारी विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कृष्णा निवासी श्रीमती अंजली (31 वर्ष) पत्नी श्री जितेंद्र को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद अचानक स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया।
मामले की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को तत्काल हैलीपेड खाली कराने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हैलीपेड पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच प्रसूता को सुरक्षित रूप से एयर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
बताया जा रहा है कि मां और नवजात शिशु की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी को भारी मतों से विजयी होने का मिला आशीर्वाद, देखे वीडियो में …..

admin

*राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरुस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे,अब 17 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री धामी के हाथ मे चढ़ा कच्चा प्लास्टर ,कल क्रिकेट मैच खेलते हुये थे चोटिल

admin

You cannot copy content of this page