Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर सोनगाड़ के पास स्कूटी हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल……

उत्तरकाशी।
सोनगाड़ के समीप गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल युवक की पहचान सुनील (28 वर्ष) पुत्र हरि बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से घायल को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, विशेषकर तीखे मोड़ों और संकरे रास्तों पर विशेष सतर्कता बरतें।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी पहुंचे मंडवे के खेतों में,स्वयं क्रॉप कटिंग कर जांची उपज क्षमता

admin

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन, आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी,प्रधानमंत्री  के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Jp Bahuguna

पुलिस ने गहने चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं सहित चार अभियुक्त किये गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page