Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मिनिस्ट्रियल कर्मियों का अधिनियम 2017 की धारा 18(5) व शासनादेश के प्रावधान लागू करने की मांग, पदोन्नति व पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर रोष

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी

बड़कोट।
उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, उत्तराखंड देहरादून के आह्वान पर एनएच बड़कोट व लोनिवि बड़कोट खंड से जुड़े मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार करते हुए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने शासन व विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
धरने पर बैठे एनएच खंडीय सचिव मनीष रावत ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक अधिनियम 2017 की धारा 18(5) एवं शासनादेश दिनांक 6 अक्टूबर 2025 के बिंदु संख्या 5 में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए जाते तथा पदोन्नति से वंचित कार्मिकों की पदोन्नति नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और विभागीय अधिकारियों की होगी। वहीं धरना स्थल पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की और मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। एनएच धरना स्थल पर खंडीय अध्यक्ष धर्मलाल, सचिव मनीष रावत,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समेश्वर शाह,प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश नौटियाल,वरिष्ठ सहायक रूप सिंह, श्रीमती मंजू,गोकुल भट्ट,कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह ,धर्मेंद्र कुमार जबकि लोनिवि में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धर्मेंद्र पंवार, प्रशासनिक अधिकारी विकास कुमार,प्रधान सहायक विजय प्रकाश जोशी,वरिष्ठ सहायक संदीप सिंह,मनवीर सिंह राणा,बबीना लाल,कनिष्ठ सहायक रमेश लाल,अमित परिहार आदि शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट पम्पिंग पेयजल योजना मामला- बाबा बौखनाग देव मंदिर भाटिया गाँव में अर्जी लगाने पहुँचे आंदोलनकारी,जहां बाबा से पम्पिंग पेयजल योजना की सरकार से जल्द स्वीकृति एवं क्षेत्र में बारिश होने की गुहार लगाई गई।पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

बड़कोट सीओ ने किया थाना पुरोला व मोरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभाविप का 75 वा स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page