Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री विधानसभा में 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने तेज किया जनसंपर्क,पढ़े ……

उत्तरकाशी।
बड़कोट। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है और नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता कर  बताया कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की अपील पर उन्होंने 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का जनता आंकलन कर रही है और उन्हें पुनः विधायक चुनने के लिए जनता स्वयं आगे आकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए थे और भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर मनमोहन रावत, विजय रावत, कृष्णा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और आने वाले समय में अन्य दलों के नेताओं की गतिविधियां भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

गंगनानी मेले “कुंड की जातर”में स्थानीय व्यापारी भी आंमत्रित: बिजल्वाण

Arvind Thapliyal

मौसम:उत्तरकाशी सहित सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

admin

मुख्यमंत्री ने की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 

admin

You cannot copy content of this page