Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एसएमआर कालेज में टिहरी क्रांति के जननायक श्रीदेव सुमन की 108वीं जयंती का भव्य आयोजन…. पढ़ें।

साहिया(देहरादून)।सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज साहिया में टिहरी क्रांति के जननायक श्रीदेव सुमन की 108वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर श्रीदेव सुमन को याद किया।
चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने श्रीदेव सुमन के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की श्रीदेव सुमन ने अपने अद्वितीय साहस और संघर्षशीलता से हमें स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के महत्व को समझाया। उनकी प्रेरणादायक गाथा आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने श्रीदेव सुमन के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सुमन जी ने टिहरी रियासत में व्याप्त अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और अपने प्राणों की आहुति दी।
कार्यक्रम संयोजक हनुमंत औली ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे सुमन जी के आदर्शों का अनुसरण करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहें।
इस अवसर पर आंचल बिष्ट, निशा वर्मा, प्रमिला, सरिता, उषा, अंशिका चौहान, विपिन वर्मा, दिनेश चौहान, मनीष चौहान, सुभाष चौहान, डॉ. पूजा सैलानी, प्रदीप कुमार, आशा सिंह, तरुण डोभाल, विपिन उनियाल, पूनम चौहान, गंभीर सिंह चौहान, नितिन तोमर, रितेश चौहान, मुकेश तोमर, रीतिका चौहान, रीता तोमर, पलमा पवार, आशीष, प्रदीप तोमर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेl

Related posts

बड़कोट में भालू की दहशत से स्थानीय लोग परेशान,दर्जन भर गौशलाओ को भारी क्षति.पढ़े पूरी खबर….

admin

सरुखेत से दोबाटा तक वन कर्मियों ने सघन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया,किया जागरूक

admin

गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा, विद्यालय में गढ़ भोज की  महक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page