नौगांव। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है,इसी प्रकरण को लेकर आज देर सांय जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौगांव चौराह में कैंडल मार्च निकालकर सरकार से सीबीआई जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है, आखिर कौन था वह वीआईपी जो बहिन अंकिता से स्पेशल सर्विस देने की मांग कर रहा था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि उत्तराखंड सरकार अपने नेताओं को बचाने की वजह से उत्तराखंड को शर्मसार किया है,और ऐसे जघन्य कृत्य पर उन्होंने सीएम धामी के इस्तीफे की मांग उठाई है
कैंडल मार्च निकालने वालों में नगर पालिका पुरोला के अध्यक्ष विहारी लाल शाह,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चंद्रमोहन पंवार,अनुज रावत,पुरोला ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र ,सोबत राणा, सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

