देहरादून।
वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी ने आधिकारिक* रूप से *YUWA माइक्रो ग्रांट्स प्रारंभ कर दिया है।* यह पहल उनके युवा सक्रियता मॉडल YUWA (यूथ यूनाइटेड फॉर वेस्ट एंड क्लाइमेट एक्शंस) के अंतर्गत लाई गई है। माइक्रो ग्रांट्स कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और मंच प्रदान करना है, ताकि वे शहर भर में पर्यावरणीय कार्य कर सकें।
*यह पहल 15 से 30 वर्ष की आयु के एकल युवा एवं युवा समूहों के लिए खुला है* । यह कार्यक्रम कचरा प्रबंधन, सततता और स्थानीय पर्यावरणीय मुद्दों से जुड़े प्रस्ताव आमंत्रित करता है। देहरादून भर से आवेदन स्वीकार करते हुए, इस पहल का लक्ष्य नए विचारों को प्रोत्साहित करना और स्वच्छ व स्वस्थ शहर का निर्माण करना है एवं पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध युवा परिवर्तनकर्ताओं का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है।
चयनित प्रस्तावों को दो महीने की ऑन-ग्राउंड परियोजना के रूप में लागू किया जाएगा, जिसमें हर चरण पर वेस्ट वॉरियर्स की अनुभवी टीम का सहयोग अनुदेयी को दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित सहायता प्रदान की जाएगी :
*कुल ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि में से आर्थिक सहायता* परियोजन के पूरे अंतराल में मार्गदर्शन युवाओं के नेतृत्व में चलाई जाने वाली पहलों का प्रचार-प्रसार ह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि चयनित युवा अपने विचारों को प्रत्यक्ष समाधानों में बदल सकें एवं उसके प्रभाव को माप सकें |
इस पहल के माध्यम से वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी, देहरादून में पर्यावरण के प्रति जागरूक युवाओं की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना चाहती है, जो दीर्घकालिक व्यवहारिक और प्रणालीगत बदलाव को प्रभावित करने में सक्षम बन सके। कार्यक्रम के द्वारा समुदाय-केंद्रित कार्रवाई को बढ़ावा देना और युवाओं को एक सतत भविष्य की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाता है
*आवेदन विवरण*
*आवेदनकरता :* 15–30 वर्ष की आयु के व्यक्ति या युवा समूह,आवेदन की अंतिम तिथि:* 25 दिसंबर 2025
शहर के सभी *युवाओं से आग्रह* है कि वे *अपने विचार प्रस्तुत करें और सार्थक पर्यावरणीय बदलाव* का नेतृत्व करने का यह अवसर अपनाएं।
अधिक जानकारी और आवेदन विवरण के लिए YUWA के आधिकारिक पेज या वेस्ट वॉरियर्स टीम से *+91 9258294022 पर संपर्क करें।*

