Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण चुनावी मुड में उपला गाजणां क्षेत्र में किया जन संपर्क… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के उपला गाजणा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान श्री सजवाण ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की। क्षेत्रवासियों ने उन्हें अपनी जनसमस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने हर संभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजणा क्षेत्र हमेशा उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों को गति देने का निरंतर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य है।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा किए गए स्वागत-सम्मान एवं स्नेह से क्षेत्र में जनविश्वास और जनसमर्थन की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

समेश्वर देवता खरशाली  मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीत काल के लिए आम श्रदालुओं हुए बन्द

admin

भाजपा ने रिकार्ड मतदान प्रतिशत को को लेकर आयोजित की कार्यशाला और भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने अपनी पार्टी को बताया देश की फिक्र करने वाली…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:निशुल्क बनेंगे यमुनाघाटी के ब्यापारियों के खाद्य बिक्री लाइसेंस

admin

You cannot copy content of this page