Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विनम्र श्रद्धांजलि।पत्रकार शिव सिंह थलवाल को पत्नी शोक जनपद में पत्रकारों ने जताया शोक।

उत्तरकाशी। पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह थलवाल की पत्नी रूशना देवी उम्र 57 वर्ष का रविवार देर सांय को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को हरिद्वार गंगा घाट पर किया गया। उनके निधन पर जिले भर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात रहे कि पत्रकार शिव सिंह थलवाल की पत्नी पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने रविवार देर रात को अपने पैतृक आवास देहरादून में अंतिम सांस ली। सोमवार को जिला सूचना कार्यालय में विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने एक शोक सभा आयोजित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर सिंह, पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री सुरेन्द्र नौटियाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश रतूड़ी, महासचिव बलबीर परमार, सर्रक्षक, संतोष शाह, उपाध्यक्ष चैन सिंह असवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन नेगी, सहसचिव शंकर गोसाई, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, अजय कुमार, , नितिन रमोला,, दीपक नौटियाल, प्रकाश रांगड,, पृथ्वी दत्त नैथानी, हेमकांत नौटियाल, विनीत कंसवाल,, मोहन राणा, सुरेन्द्र पाल परमार, सीपी बहुगुणा, ओमकार बहुगुणा,राधेकृष्ण उनियाल, विजय पाल रावत, बलदेव भंडारी, भगवती रतूड़ी,द्वारिका सेमवाल, दिनेश रावत, अरविन्द थपलियाल,कृष्णा राणा सहित जिले भर के पत्रकार शामिल रहे।

Related posts

यमुनोत्री :- खरादी में पत्थर की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत,पढ़े पूरी खबर…….

admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 15 नये सांगठनिक मण्डलों का करेगी गठन

admin

कचरा मुक्त बड़कोट बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली,हुई गोष्टी। पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page