कर्णप्रयाग (चमोली)। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में भूतपूर्व छात्र कल्याण प्रकोष्ठ (Alumni Association) की एक बैठक आयोजित की गई,जो Hybrid mode में थी, बैठक में मुख्य अतिथ प्रो.(डा.) वी.एन.खाली (निदेशक उच्च शिक्षा) ने कहा कि यह प्रकोष्ठ भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को एक अच्छा मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपने विचारों को रख सकते हैं।विशिष्ट अतिथ प्रो.(डा.)के.एल.तलवाड़ (पूर्व प्राचार्य) ने इस प्रकोष्ठ का विस्तार करने की सलाह दी साथ ही यह भी कहा कि यह एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से महाविद्यालय को एक नई दिशा दी जा सकती है। एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डा.) रामअवतार सिंह ने एलुमिनाई एसोसिएशन के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला, इस अवसर पर महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं समाजसेवी हरिकृष्ण भट्ट, डा.भालचंद्र सिंंह नेगी (असिस्टेंट प्रोफेसर-भूगोल), डा.दर्शन सिंह नेगी (असिस्टेंट प्रोफेसर-अंग्रेजी), डा.इन्द्र सिंह कोहली(असिस्टेंट प्रोफेसर-भूगोल), डाॅ रवीन्द्र सिंह नेगी (असिस्टेंट प्रोफेसर-हिंन्दी), रितम्भरा नैनवाल, दीपक शाह एवं दीनदयाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन एलुमिनाई प्रकोष्ठ की नोडल डाॅ. कविता पाठक ने कहा कि सभी भूतपूर्व छात्रों का अभिवादन किया तथा यह भी कहा कि उनके विचार बहुमूल्य हैं तथा महाविद्यालय के विकास के लिए सराहनीय हैं, तथा कार्यक्रम के अंत में डाॅ. पूनम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से डाॅ. एम.एल. शर्मा, डाॅ.हरीश बहुगुणा, डाॅ. स्वाति सुन्दरियाल आदि उपस्थित थे ।

