Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण क्षेत्र की समस्याओं को बताया प्राथमिकता… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव ।पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकास खण्ड नौगांव में मुगरसन्ती पट्टी के ग्राम नरियूंका, तिंया ,कलोगी, धारी पल्ली, सिमलसारी, संगोली,खाबला गांवो में क्षेत्र भ्रमण किया।

 

ग्रामीणों ने विधायक का उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ पट्टी मुगरसन्ती के लोगों ने देर रात्रि तक इंतजार कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया

 

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनको पूर्ण करने का भरोसा दिया सभी गांवों की मांगों को स्वीकार करते हुए प्रत्येक गांव में सामुहिक कार्य के लिए अपनी विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत की घोषणा की और कहा की घोषणा बहुत जल्दी धरातल पर उतारी जाऐगी ।

 

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पुरोला विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर हूं आज पुरोला विधानसभा में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं शिक्षा स्वास्थ्य ,सड़क के क्षेत्रों में बड़े बड़े कार्य हुए हैं नौंगांव अस्पताल का विस्तारीकरण पुरोला के उप जिला अस्पताल का निर्माण मोरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण हो और बर्नीगाड़ महाविद्यालय की घोषणा जो जल्दी ही स्थापित होगा मोरी महाविद्यालय का निर्माण पुरोला में महाविद्यालय में कला संकाय भवन निर्माण महिला छात्रावास निर्माण मोरी में राजकीय इंटर कालेजों के भवनों का निर्माण हो गांव गांव मोटर मार्गों का निर्माण हो दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग का ऑलवेदर का निर्माण कार्य हो ऐतिहासिक उपलब्धि भरी तीन वर्ष का कार्यकाल रहा है

और कहा किपुरोला विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए और विधायक निधि द्वारा पारदर्शिता के साथ सामुहिक कार्यो के निर्माण से आमजन में उत्साह एवं विश्वास है इसका जीता जागता उदाहरण मुझे क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखने को मिल रहा है।

 

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष बर्नीगाड़ डामटा अनिल चौहान मण्डल महामंत्री प्रधान पमाडी जयवीर राणा मण्डल महामंत्री नौगांव प्रताप सिंह चौहान जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा धर्मदास पूर्व प्रधान बजलाडी़ जयेन्द्र राणा ,प्रधान प्रतिनिधि हिमरोल देव बडोनी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बर्नीगाड़ सुदेश बडोनी भाजपा नेता सरदार राणा शशी मोहन डोभाल , प्रधान सालरा निजी सचिव विधायक उमेन्द्र आस्टा , मनीष राणा , नरेश कल्ली , ओमप्रकाश डोभाल , प्रधान कलोगी सौरभ राणा, विनोद बहुगुणा , गुड्डू राणा , विनोद कुमार , जगदीश भारती , नीलम देवी , जगमोहन कुमार , सोवेन्द्र कुमार , सहित कई वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दारसौं में बाघ ने फिर से दो बकरियों को बनाया शिकार,पशु पालकों पर मंडराया संकट।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया विश्व योग दिवस और गंगोत्री धाम में हुआ योग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :06.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page