बड़कोट (उत्तरकाशी)।
उत्तरकाशी जिले के ग्रामीण इलाकों में मकानों पर नेम व नंबर प्लेट लगाने का ठेका बिहार निवासी व्यक्ति को दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार उपेंद्र कुमार , फजलगंज, सासाराम, जिला रोहतास (बिहार) को यह कार्य सौंपा गया है।
दिलचस्प बात यह है कि इसी पते से टिहरी जिले में भी निपेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को नेम प्लेट लगाने का ठेका मिला है। दोनों का पता समान होने से ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्राम पंचायतों में लगाए जाने वाले एलुमिनियम नंबर प्लेटों पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “स्वच्छ भारत मिशन” जैसे नारे अंकित किए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की मांग स्थानीय स्तर पर उठने लगी है, ताकि ठेका प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।साथ ही ग्रामीणों व जय हो ग्रुप का कहना है कि उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को ये कार्य मिलना चाहिए अगर इसमें कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
टीम यमुनोत्री Express

