बड़कोट।
शहरी विकास निदेशालय व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका परिषद बड़कोट की ओर से पालिका पार्क में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत “स्वच्छता उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इको बिरकस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्राथमिक विद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं को पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल व अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें। वहीं अधिशासी अधिकारी सेमवाल ने बताया कि इको बिरकस के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक से सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ बड़कोट, सुंदर बड़कोट होगा तो देश और दुनिया में भी इसका नाम होगा।”
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में न्यू होली लाइफ, हिल ग्रीन स्कूल ,प्राथमिक विद्यालय,सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ जियो सॉल्यूशन कार्यालय के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, पालिका कर्मी तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

