Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्वच्छता ही सेवा से है की ली शपथ, बड़कोट में चलाया स्वच्छता अभियान… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट। नगर पालिका परिषद बड़कोट में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम एव स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के साथ स्वच्छता लक्ष्य इकाई सीटीयू में सफाई अभियान आयोजित हुआ। कार्यक्रम को 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एव स्वच्छता दिवस के साथ पूरा किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जारी रखा जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एव शहरी विकास निदेशालय तथा जिलााधिकारी के निर्देशानुसर कार्यक्रम नगर के विभिन्न वार्डो व स्थलों पर आयोजित किया जाएगा जिसमें अगामी 25 सितंबर को एक दिन एक घंटा एक साथ कार्यक्रम में बृहद स्वच्छता अभियान समस्त वार्ड में आयोजित होगा जिसमें सभी जनप्रतिनिधि के साथ आम जनमानस व्यापार मंडल, शैक्षिक संस्थान एव समस्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा विद्यालय स्तर मे स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता एव इको ब्रिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है,उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज , बालिका इंटर कॉलेज के एनएसएस के छात्र ,श्री राजेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हिमालयन चिल्ड्रन अकादमी के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।इधर नगर पालिका सभागर में अध्यक्ष विनोद डोभाल ने अपने संबोधन में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना कार्य पूर्ण सत्य निष्ठा से करना होगा जो कि एक सेवा भाव कर्तव्य भाव से होना चाहिए , इस मौके पर सभासद रोहित रावत, श्रीमती राजकुमारी ,श्रीमती अमिता पँवार, संजीव राणा, सचिन राणा, पर्यावरण पर्यवेक्षक विनोद रावत ,दीपक डोभाल, सुंदरलाल, अशोक कुमार ,लिपिक कपिल सिंह, अर्जुन रावत, विपिन रावत, ममलेश, कर निरीक्षक प्रेम सिंह रावत, कैलाश रावत आदि मौजूद थे ।

Related posts

बड़ी खबर:राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज देहरादून में होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक,चुनाव को लेकर होगा मॉक ड्रिल

admin

यमुनोत्री में जश्न, दीपक समर्थक खुश, बीजेपी कांग्रेस से बागी नये फ्रंट की तैयारी में…..

admin

उत्तरकाशी :नशे के खिलाफ पुलिस की जंग “उदयन” ने लाया रंग, भांग की खेती के विरोध में आगे आये ग्रामीण व जन-प्रतिनिधि

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page