ब्यूरो
देहरादून।
उत्तरकाशी जनपद के अभिसूचना विभाग,(एल आई यू) बड़कोट में कार्यरत और वर्तमान में चारधाम ड्यूटी पर यमुनोत्री में तैनात सिपाही संदीप कवि ने उत्तराखंड पुलिस का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
23वीं राज्य निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत (सिल्वर) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम किया है। राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में 21 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक चली
23वीं राज्य निशानेबाज़ी प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल व 50 मीटर शूटिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर उन्होंने जीत हासिल की है।खेल में उनके संयम, लक्ष्य साधना और तकनीकी कुशलता ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
संदीप कवि राष्ट्रीय स्तर के रजिस्टर्ड रेनॉल्ड शॉट शूटर हैं।
वे लंबे समय से पुलिस सेवा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
संदीप इस समय पिछले चार माह से यमुनोत्री धाम में चारधाम ड्यूटी पर तैनात हैं, और इसके बावजूद उन्होंने अपने खेल अभ्यास को जारी रखते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड पुलिस बल को गौरव प्राप्त हुआ है, बल्कि युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है कि कर्तव्य और जुनून दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है। पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप बड़कोट सहित सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
टीम यमुनोत्री Express

