Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सावधान।स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, झील का पानी कस्बे में घुसा; प्रशासन अलर्ट मोड पर… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट । उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। कुपड़ा खड्ड में चट्टानी मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध हो गया, जिससे नदी ने झील का रूप ले लिया। झील का पानी अब स्यानाचट्टी कस्बे तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग ने स्यानाचट्टी में स्थित सभी घरों और होटलों को तत्काल खाली करवाया, वहीं यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर ब्रिज तक पानी पहुंच चुका है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए स्यानाचट्टी, कुथनौर, किसाला, खराड़ी, गंगनानी, राजस्त्र, पौंटी पुल, बगासु, मुगरा पुल आदि क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार खतरे की सूचना देने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिससे अब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि, “सिंचाई विभाग को यमुना को चैनलाइज करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। विभाग ने प्रयास किए भी, लेकिन जलस्तर अधिक होने के कारण पोकलैंड मशीनें काम नहीं कर सकीं। फिलहाल SDRF, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं।”

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Related posts

बिजली चोरी के मामले में 82 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, विजिलेंस की छापामारी में रंगेहाथों पकड़ा

admin

विशेष:पहाड़ी चित्रकार मुकुल बडोनी की शानदार प्रदर्शनी पौराणिक माघ मेले में आकर्षण का केंद्र।

Arvind Thapliyal

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को सुचारू बनाए रखने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,ग्रामीण सड़क मार्गों की आवाजाही बहाल रखने के लिए करें जरूरी इंतजाम : डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page