Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत का यमुना घाटी में हुआ स्वागत,विकास की खींची जायेगी लंबी लकीर: रमेश चौहान 

 

 

 

 

नौगांव । यमुना घाटी पंहुचे नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान का नौगांव और बड़कोट में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया और भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ एक विशाल जन रैली नौगांव बाजार में निकाली गई।

रैली के बाद नौगांव चौराहे पर एक जन सभा को नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान ने सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों और जनपद की जनता का आभार जताया, रमेश चौहान ने बताया कि वह विकास की लंबी लकीर खिचेंगे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय राजेन्द्र रावत और सकलचंद रावत के पद चिन्हों पर चलकर जनपद का सर्वांगीण विकास किया जायेगा इसके अलावा चौहान ने बताया कि उनका उद्देश्य जनपद की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करना है और सभी नागरिकों तक विकास पंहुचाने का है।

रमेश चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन का आभार जताते हुये बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्यमंत्री जगत चौहान,प्रताप पँवार, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी,पूर्व विधायक माल चन्द,केदार सिंह रावत,नारायण सिंह चौहान, विजय कुमार, श्याम डोभाल,अमिता परमार,आनन्दी राणा, सहित तमाम भाजपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी-सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज में हुआ विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन

admin

दुखद खबर :शादी से लौट रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दो घायल

admin

जनपद में नियमित पेयजल आपूर्ति को लेकर जल जीवन मिशन की डीएम ने मांगी रिपोर्ट और यह दिये आवश्यक निर्देश.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page