Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु अपना एक माह का वेतन देंगे,आप भी करे मदद-अपील

उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री श्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।

टीम यमुनोत्री Expresd

Related posts

आने वाली पीढी के लिए पानी और पर्यावरण को बचाने की मुहिम में जुटने को अग्रवाल की अपील,बग्याल गांव में आयोजित जल उत्सव में किया था प्रतिभाग।

Arvind Thapliyal

चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्यायों को लेकर सौंपा ज्ञापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उप जिलाधिकारी बड़कोट की अध्यक्षता में गठित स्थल चयन समिति द्वारा किया गया फायर स्टेशन भवन निर्माण हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page