Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

दुःखद।उत्तरकाशी के धराली में आपदा का कहर मलवे में समाही जिंदगियां, सीएम और गृहमंत्री जताया दुःख रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश… पढ़ें।

 

उत्तरकाशी ।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

 

अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

 

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त,गलत तरीके से लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई शुरू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री – नागटिब्बा इड्वालस्यू पट्टी के आराध्य इष्टदेव नागराजा की गंगोत्री यात्रा,एक हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

एसएमआर कालेज में टिहरी क्रांति के जननायक श्रीदेव सुमन की 108वीं जयंती का भव्य आयोजन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page