Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पंचायत प्रतिनिधियों ने दो वर्ष बढोतरी और एक चुनाव एक प्रदेश की उठाई मांग.. पढ़ें ।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दो वर्ष का कार्यकाल बढाने और एक राज्य और एक चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत आज धरना प्रदर्शन और तालाबंदी करते हुये प्रदेश सरकार से दो वर्ष का कार्यकाल बढाने की मांग की है।
प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत ने बताया कि प्रधान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहा है कि उत्तराखंड राज्य में दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया जाया क्योंकि दो वर्ष तक कोविड ने विकास वाधित हुआ था।
प्रधान संगठन नौगांव ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम धामी को ज्ञापन सौंपा और कार्यकाल बढाने की मांग की।
प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत ने बताया कि आज पहले उप जिलाधिकारी बड़कोट और थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर सांकेतिक तालाबंदी और धरना प्रदर्शन किया ।
मामले पर जिला पंचायत सदस्य सहित विकासखंड नौगांव के पंचायत प्रतिनिधियों ने एक प्रदेश और एक चुनाव की मांग की है और दो वर्ष के कार्यकाल को बढाने की मांग की है।
तालाबंदी के समय प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार, राकेश कुमार, सुरेश, विपिन पंवार, संदीप, कृष्ण सिंह, अनिल सिंह, विजयपाल,मनजीवन, मनोज सिंह,सरोजी राणा सहित सभी प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यकाल बढाने और एक प्रदेश एक चुनाव की बात कही।

Related posts

बलदेव राणा बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विमला उपाध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:हादसों को न्योता दे रहा है बड़कोट-तिलाड़ी मोटरमार्ग, 32 सालों से डामरीकरण नहीं हो पाया शहीदों के नाम पर बने इस मोटरमार्ग का

admin

नौगांव नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव से लोग भयभीत, डीएम पंहुचे मौके पर आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page