Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

हादसा।वन विभाग के एसडीओ की कार बिजली के पोल से टकराई, दो घायल,हायर सेंटर रैफर…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट।यमुनोत्री मार्ग पर सरुखेत प्रियंका लॉज के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें कार चालक वन विभाग के एसडीओ सहित उनकी पत्नी घायल हो गए। घायलों को समाजसेवी संजय थपलियाल ने सीएचसी अस्पताल लाकर भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने देहरादून रैफर कर दिया।

शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे कृष्णा गाँव की ओर से बड़कोट की तरफ जा रही आई ट्वेन्टी कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई, टक्कर इतना जबरदस्त थी कि कार के साथ बिजली का पोल भी टेढा हो गया। हादसे में अपर यमुना वन प्रभाग के एसडीओ साधुलाल पुत्र श्री पतिदास निवासी पालुका गांव और उनकी पत्नी किरन घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। समाजसेवी संजय थपलियाल की मदद से घायलों को बड़कोट स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जिसके बाद चिकित्साधिकारी अंगद राणा ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर व रेंज अधिकारी सहित वनकर्मी पहुँच गये थे।

Related posts

बाबा बौखनाग के दर्शन करने उपराडी़ गांव पंहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और टेका बाबा के दरबार में मत्था….

Arvind Thapliyal

धरातल पर उतरने लगी सरकार की योजना अब उन्नतिशील दीदीयां बनने लगी लखपति..पढ़ें।

Arvind Thapliyal

महिला उद्यमी उर्वशी उनियाल को ‘साईं सृजन पटल’ ने किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page