Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ओजरी में वैली ब्रिज हुआ आधा तैयार ,2 से 3दिन में तैयार होकर आवाजाही होगी सुचारू- ई ई मनोज रावत

 

बड़कोट।यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ओजरी में वाशआउट हुए सड़क हिस्से पर वैली ब्रिज का आधा कार्य पूर्ण हो चुका है। दो से तीन दिन के भीतर ब्रिज तैयार होकर पुनः सुचारू कर दिया जायेगा यह बात अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने पत्रकारों से कही।

 

उन्होंने मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कहा कि सड़क मार्ग बहाली के कार्य में दिन रात कार्य किया जा रहा है तथा वैली ब्रिज निर्माण को तीव्र गति से पूर्ण किया जा रहा है। वैली ब्रिज से दो से तीन दिन में आवाजाही सुचारू हो जायेगी। कहा कि जब तक ओजरी में वैली ब्रिज बनकर तैयार नहीं हो जाता,तब तक यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को पैदल मार्ग से सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था की हुई है ।

Related posts

जनजागरण के साथ राजकीय इंटर कॉलेज का मालनाधार का एनएस शिविर सम्पन्न हुआ।

Arvind Thapliyal

केदारनाथ उप चुनाव के लिये भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जागरूकता- हम सबने मिलकर यह ठाना है नशा मुक्त बड़कोट बनाना है, नशा तो ऐसी आदत है, सीधी मौत की दावत है। पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page