Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन रिजार्ट को भारी नुकसान… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। सिलाई बेंड के ऊपर बादल फटने से निर्माणाधीन अग्रवाल रिजॉर्ड को भारी नुकसान सहित दर्दनाक हादसा हो गया। लापता 9 मजदूरों में से 2 के शव रेस्क्यू कर लिए गए जबकि 7 मजदूर अभी भी लापता है। मालूम हो कि ग्राम सभा ओजरी के अंर्तगत सिलाई बैंड स्थल में निर्माणाधीन अग्रवाल रिजॉर्ड का कार्य विगत ढेड़ साल से चल रहा था । जिसमें 30 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे। सभी मजदूरों व मशीन ऑपरेटर के लिए कच्चे आवास भी बनाये हुए थे। देर रात्रि बादल फटने से आये चटटानी मलवा में सभी मजदूरों के आवास, वहां खड़ी मशीनें तबाह हो गयी। उसमें 19 लोग सुरक्षित बच गए जबकि 9 लोग मलवे व तेज बहाब में लापता हो गये। घटना के तुरंत बाद पालिगाड़ पुलिस रात्रि को मौके पर आ गयी और रेस्क्यू शुरू कर दिया। आज सुबह से ही एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ, आईटबीपी के जवान खोजबीन में जुटे है। इधर निर्माणाधीन रिजॉर्ड सहित काम मे लगी मशीनों व जमीन को भारी क्षति पहुँची है।

Related posts

दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कालेज में एनसीसी का 77 वां स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया…. पढ़े

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर /ब्रेकिंग उत्तरकाशी। पुरोला में एक युवक चढ़ा मोबाईल टावर पर। 19 सूत्रीय मांगों को लेकर युवक प्रकाश कुमार ने सरकार से लगाई गुहार। प्रशासन मनाने में जुटा।

Arvind Thapliyal

जिला दिव्यांग पुनर्वास प्रबन्धन समिति के कार्यो की समीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

admin

You cannot copy content of this page