बड़कोट। चार धाम यात्रा के दौरान डंडी, कंडी घोड़ा, खच्चर व कुली एजेंसी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से चलने हेतु क्षेत्र के लोगों ने जानकीचट्टी में अविन्द रावत की अध्यक्षता में एक बैठक की। इस मौके पर डंडी, कंडी घोड़ा, खच्चर व कुली एजेंसी को लेकर गहन चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से संगठन का गठन भी किया गया।
बैठक में डंडी, कंडी घोड़ा, खच्चर व मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से अविन्द रावत को चुना गया है। साथ ही इसमे क्षेत्र के सभी गांव से लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें से समिति का गठन किया जाएगा। खरसाली गांव से जितेंद्र सिंह राणा, प्रताप सिंह तोमर, बीफ गांव से राकेश सिंह रावत, जयवीर सिंह रावत, बनास गांव से सुंदर सिंह, दीपक सिंह, दुर्बिल गांव से काबुल चंद पाँवर्ज़ जगमोहन दास, मिस में गांव से धर्म सिंह, राजदीप सिंह, पिंडकी मदेश से दीपक सिंह व राजेन्द्र सिंह आदि शामिल हैं।
वहीं संगठन के संरक्षक सरत सिंह चौहान, प्रताप सिंह तोमर, विनोद सिंह राणा, अभिषेक उनियाल, एल्म सिंह, सुगा सिंह रावत, महाबीर पंवार माही, वीरेंद्र सिंह परमार को बनाया गया है। बैठक में अविन्द सिंह रावत, जीतपाल पयाल, जितेंद्र भंडारी, बृजमोहन राणा, विनोद राणा शैलेंद्र राणा, दीपक रावत, अनोद चौहान, अवतार सिंह, देशराज, अखिलेश, प्रेम सिंह, केंद्र सिंह, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

