Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस ने गुमशुदा किशोर को किया मुम्बई से सकुशल बरामद और परिजनों ने जताया पुरोला पुलिस का आभार… पढ़ें।

 

पुरोला/अरविन्द थपलियाल।विगत 13 मार्च 2025 को एक व्यक्ति ने थाना पुरोला पर उनके 16 वर्षीय पुत्र के घर से स्कूल जाने तथा वापस घर न लौटने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी गई थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर उक्त की गुमशुदगी दर्ज की गयी, प्रकरण पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा थानाध्यक्ष पुरोला को उक्त किशोर की तलाश/बरामदगी हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत ने किशोर की तलाश हेतु एक पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टींम द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक, सुरागरसी-पतारसी कर पूछताछ करते हुये उक्त किशोर को मुम्बई (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद किया गया। किशोर द्वारा बताया गया कि वह परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था।
पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

Related posts

उत्तरकाशी:स्वास्थ्य मेलों के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

हादसों का मंगलवार:ड्यूटी जा रहे शिक्षकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत ,दो घायल

admin

उत्तरकाशी:मनोज अवस्थी बने एनएमओपीएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

admin

You cannot copy content of this page