Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कामयाबी।वन विभाग की बड़ी कार्रवाई कर्मियों ने पकड़े 32 नग अवैध देवदार प्रकाष्ठ, वाहन सीज, चालक फरार… पढ़ें।

 

 

 

 

 

 

 

बड़़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में वनकर्मियों ने अवैध रूप से परिवहन कर लाये जा रहे देवदार के 32 नग मय वाहन के पकड़े हैं!जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया!प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट रविन्द्र पुण्डीर के न अवैध पातन, अवैध तस्करी आदि के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल के निर्देशानुसार वन क्षेत्राधिकारी रवाई शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा गत रात्रि को लगभग 11:30 बजे राजगढी बड़कोट मोटर मार्ग पर एक ट्रक (407) वाहन संख्या-यू के 07 सी ए 7976 को देवदार प्रकाष्ठ के 32 नगों के साथ पकड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मौके से फरार वाहन चालक को पकडने हेतु दविश दी जा रही है, तथा अभियुक्त के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के सुसंगत धराओं में रेंज वाद दर्ज कर वाहन को प्रकाष्ठ सहित सीज किया गया है। उक्त प्रकरण की अग्रिम जांच अनुभाग अधिकारी बियांली, को सौंपी गयी है।

 

उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल ने बताया कि वन विभाग की टीम अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर 24×7 मुस्तैद है। पकड़े गये देवदार प्रकाष्ठ की मार्केट रेट लगभग एक लाख रूपये है।

 

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी दशा में नहीं बक्शा जायेगा, तथा उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। वन विभाग की टीम में वन दरोगा जवाहर लाल, वन बीट अधिकारी सुरेन्द्र चौहान, कपिल लाल, वाहन चालक विपिन सहित मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने सूरतगढ, श्री गंगानगऱ राजस्थान में सैनिक सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग,वीर सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:नकल विरोधी कानून लागू करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने बड़कोट में निकाली धन्यवाद बाइक रैली

admin

विश्व सीनियर कुराश चैम्पियनशिप में महिला उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल ने रजत पदक जीत प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस का बढ़ाया मान

admin

You cannot copy content of this page