Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

कार्रवाई।बडकोट पुलिस व एसओजी की टीम ने चरस एक तस्कर को किया गिरफ्तार किमत दो लाख… पढ़ें।

 

 

बड़कोट। उत्तरकाशी पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और तस्करों की भी धड़पकड़ हो रही है।

यह अभियान ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थो के कारोबार संलिप्त लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 5 फरवरी 2025 की सांय को चैकिंग के दौरान बडकोट, कृष्णा खड्ड के पास से आलोक कुमार नाम के युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद की गयी।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/20/ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त- आलोक कुमार पुत्र दिल्लू लाल निवासी गुफियारा, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मखाल में लिविंग स्टोन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव , अध्यक्ष जिला पंचायत सहित गणमान्य रहे मौजूद।

Arvind Thapliyal

महिला समिति आर.के.पुरम के प्रयास से चमक उठी कालोनी की सड़कें… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्कूलों ने आर्थिक पैकेज की लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

admin

You cannot copy content of this page