Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

महिला समिति आर.के.पुरम के प्रयास से चमक उठी कालोनी की सड़कें… पढ़ें।

देहरादून। जोगीवाला स्थित आर.के.पुरम महिला समिति ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक सप्ताह पूर्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक में इस बावत अहम निर्णय लिए गए। वित्त समिति का प्रभार श्रीमती नीलम तलवाड़ व श्रीमती सुष्मिता जोशी को दिया गया। स्वच्छता अभियान की प्रभारी श्रीमती कमला चौहान व डा.कमलेश भारती बनाई गईं। वहीं, कालोनी में विद्युत व्यवस्था व अन्य रख-रखाव का प्रभार श्रीमती रश्मि पांडे व श्रीमती रजनी अरोड़ा को दिया गया। इसी क्रम में बुधवार के अपरान्ह से कालोनी में महिला समिति ने वृहद स्वच्छता अभियान शुरू करवाया। बरसात के मौसम में सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को कटवाया गया। ब्लीचिंग पाउडर का झिड़काव करवा कर मच्छरों से फैलने वाली बीमारी की रोकथाम भी की गई। कालोनी के कुल 29 परिवारों के लघु वित्तीय अंशदान से इस काम को अंजाम दिया गया। सभी से अपील भी की गई की अपने घरों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और घरों का कूड़ा नगर निगम द्वारा अनुबंधित कूड़ा गाड़ी में ही डालें। गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को कालोनी में सौन्दर्यीकरण और वृहद स्वच्छता अभियान पुनः चलाया जायेगा। आर.के.पुरम के संरक्षक केशर सिंह ऐर व मीडिया प्रभारी डा.के.एल.तलवाड़ ने महिला समिति को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

Related posts

चिन्यालीसौड़ को मिली बड़ी सौगात , Dhami की दो घोषणाओं से यमुनोत्री क्षेत्र को राहत-रामसुन्दर नौटियाल

Team Yamunotri Express

हार्ट अटैक के दौरान सीपीआर की जानकारी से छात्रों को किया जागरूक, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश,डॉ. केपी जोशी बोले— युवाओं में बढ़ रहे शुगर और बीपी के मामले, फास्ट फूड व देर रात तक मोबाइल से बनाएं दूरी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत मोरी में “संकल्प सप्ताह “का आयोजन आज से

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page